मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण के संबंध में वीडियों कान्फ्रेसिंग आयोजित की गई थी।

झाबुआ : से चंद्रशेखर राठौर की खास खबर

झाबुआ 24 मई 2023 को मुख्यमंत्री जनसेवा के द्वितीय चरण के संबंध में मंत्रालय भोपाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 23 मई को समाधान वीसी के बाद वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री चौहान ने विभिन्न जिलों में उपस्थित विधायकों से भी अभियान की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अन्तर्गत चिन्हांकित 67 सेवाओं के जो आवेदन ऑनलाईन या ऑफलाईन संबंधित कार्यालयों में अभियान प्रारंभ होने के पूर्व लंबित हैं, उनका निराकरण इस अभियान के तहत किया जावे तथा प्रत्येक दिन के निराकरण की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाये।

मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि जिन आवेदन-पत्रों में आवश्यक दस्तावेज संलग्न नहीं हैं, उनकी पूर्ति करवाना भी सुनिश्चित करें। आवेदकों को सहयोग कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाए। प्रदेश में अभियान में प्रगति उत्साह जनक है। यही वातावरण निरंतर बना रहे। ग्राम एवं पंचायत में लगने वाले शिविरों की जानकारी का प्रचार-प्रसार करें।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि ध्यान दे कि सीएम जनसेवा अभियान की वास्तविक स्थिति क्या है। हमारी कोशिश यही है जो सेवा पात्र व्यक्ति को दी जा सकती है, वो इससे वंचित या अपात्र ना रहे। लाडली बहना योजना की अन्तिम सूची का प्रकाशन 31 मई को किया जाना है एवं 1 जून को स्वीकृती पत्रों का वितरण प्रारम्भ होगा। जिसमें जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेगे। स्वीकृति पत्रों का वितरण सिंगल क्लिक से किया जाएगा। बिजली की आपूर्ति के संबंध में कहा कि यह हमारी ड्यूटी है, कलेक्टर्स की ड्यूटी है कि कार्य सही तरीके से हो। साथ ही अवैध कॉलोनियों को वैध करने हेतु अभियान चलाने को कहा गया।
इस दौरान जिले से कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, एडीएम एस.एस. मुजाल्दा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा परमार संबंधित अधीकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Exit mobile version