झाबुआ से संवादाता चंद्रशेखर राठौर।
झाबुआ पुलिस अधीक्षक झाबुआ अगम जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारीयो को अवैध मादक पदार्थ के सेवन व बेचने पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं एस.डी.ओ.पी झाबुआ रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन मे कल दिनांक 03.10.2023 को मुखबिर की सुचना पर हनुमान मंदिर कयडावद से दो युवक को ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार कर पुलिस थाना कोतवाली झाबुआ पर अपराध क्रं. 1213/2023 धारा 8,21 एनडीपिएस एक्ट पंजीबध्द कर जाँच मे लिया गया।
गिरफ्तारः-
(1) राहुल पिता हकरू भाबोर निवासी गोपालपुरा।
(2) विक्रम पिता हकरू निवासी गोपालपुरा
जप्तीः-
- अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर वजनी 65 ग्राम किमती 5,20,000 रू.
- एक सियारा ब्लु रंग का oppo कम्पनी का मोबाईल किमती 10,000 रू
- एक सियारा ब्लु रंग का विवो कम्पनी का मोबाईल किमती 10,000 रु
- एक काले रंग की बिना नम्बर की टीवीएस अपाये मो.सा. किमती 14,00,00 रू.
अपराधिक रिकॉर्ड
विक्रम पिता हकरु भाबोर निवासी गोपालपुरा थाना कोतवाली अपराध क्रमांक 162 / 12 धारा 294 323 506 आईपीसी
सराहनीय कार्य –
निरी. तुरसिंह डावर ,उनि श्यामलाल कुमावत,उनि नरेंद्र सिंह राठौर,सउनि जगदीश नायक,प्रआर 135 योगेश,आर 182 जितेन्द्र पुरी,आर. 42 अर्जुन,आर मनोहर,आर आशीष,आर महेश प्रजापति एवम् समस्त टीम साइबर सेल झाबुआ