Featured

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दौड़ का हुआ आयोजन।

झाबुआ जिला प्रमुख ब्यूरो चीफ चंद्रशेखर राठौर

पेटलावाद मे जिला प्रशासन एवं नेहरू युवा केंद्र झाबुआ एवं खेल युवा कल्याण विभाग झाबुआ के तत्वावधान में “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर प्रातः 7:30 बजे “राष्ट्रीय एकता दौड़” का आयोजन किया गया।अनुविभागीय अधिकारी महोदय द्वारा फिटनेस का संदेश दिया एवं उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष सरदार वल्लभभाई पटेल उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में आजादी
के अमतृ महोत्सव के अंतर्गत गृह मंत्रालय के आव्हान पर देश भर में 25 से 31 अक्तूबर, 2022 तक
राष्ट्रीय एकता सप्ताह और 31 अक्तूबर, 2022 को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जा रहा है। हमे हमारे जीवन में खेलो को बढ़ावा देना चाहिए।इसके पश्चात अनिल कुमार राठौर,अनुविभागीय अधिकारी महोदय, सुश्री सोनू डावर, एसडीओपी पेटलावद, राजेंद्र बघेल,टीआई पेटलावद द्वारा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

दौड़ उत्कृष्ट खेल मैदान से प्रारम्भ की गई मंडी से होकर उत्कृष्ट मैदान तक समापन किया गया। इसके पश्चात समस्त युवाओं एवं नागरिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ अनुविभागीय अधिकारी महोदय द्वारा दिलाई गई। दौड़ में विजेताओ को पुरुस्कार राशि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन करवाने में हेमराज गणावा,(ब्लॉक समन्वयक, खेल ओर युवा कल्याण विभाग झाबुआ), दीपिका गवली, (राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका, नेहरू युवा केन्द्र झाबुआ), प्रवीण पँवार (ब्लॉक समन्वयक, जन अभियान परिषद), व्हाय.डी.पुरोहित,नारू कटारा,पर्वत सिंह वसुनिया, दीपक कुमार वसुनिया,युवा मंडल के प्रवीण यादव ,राजू सोलंकी ललिता कटारा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version