Featured

भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य भाजपा की बांटने की नीति के खिलाफ देश को एकजुट करना -डॉ. रश्मि सिंह

यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह के नेतृत्व में कारीमाटी में “भारत जोड़ो यात्रा” के समर्थन में निकाली गयी यात्रा
भाजपा द्वारा सत्ता के लिए देश भर में फैलाई गई संम्प्रदायिक और जातीय नफरत के खिलाफ कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह के नेतृत्व में आदिवासी अंचल कारीमाटी में नुक्कड़ सभा एवं यात्रा निकाली गई।डॉ. रश्मि सिंह ने कहा किभारत जोड़ो यात्रा बोलने वाली यात्रा नहीं है, बल्कि जनसमस्याओ को एक सुनने वाली यात्रा है जहां राहुल गांधी लोगों को उत्सुकता से सुनेंगे।उन्होंने कहा भाजपा, भारत तोड़ो में विश्वास करती है. कांग्रेस भारत जोड़ो में विश्वास करती है.।डॉ रश्मि सिंह ने केन्द्र सरकार पर लोगों का जीवन दयनीय बनाने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आसमान छूती महंगाई, बढती बेरोजगारी देश के ज्वलंत मुद्दे हैं लेकिन मोदी सरकार इस पर कोई चर्चा नहीं चाहती। सरकार सिर्फ इन असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है।जिसकी लड़ाई कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से ज़मीनी स्तर से लड़ रहा है।प्रमुख रूप से कांग्रेस कार्यकर्ता राजेंद्र पांडेय,जीतेन्द्र पोर्ते, नीरज सिंह,मंगल सिंह,दिनेश सिंह,देवी सिंह,पुष्पेंद्र सिंह,नारायण सिंह,नोतन सिंह,मनी सिंह,मो.हबीब सिंह,मो. अख्तर,तनजीर ,बिहारी सिंह,छोटे सिंह,राजेश यादव,राजेन्द्र पांडेय,राकेश यादव,अनुज यादव आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version