पुलिस इंस्पेक्टर अनुराग सुजानिया ने मंदसौर में जनरल परेड का निरीक्षण किया, कर्मचारियों के टर्नआउट की जाँच की और इवेंट में जिले के कर्मचारियों और इकाइयों को प्रस्तुत किया।

विक्रम सिंह राजपूत की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री अनुराग सुजनिया द्वारा पुलिस लाइन मंदसौर में आयोजित जनरल परेड का किया गया निरीक्षण, परेड एवम गणवेश संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाकर कर्मचारियों हेतु ओ. आर. भी रखा गया।
आज दिनांक 22.12.2023 को जिला पुलिस लाइन मंदसौर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमे पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया द्वारा परेड की सलामी ली गई। सलामी के पश्चात परेड में उपस्थित राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण भी किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड के निरीक्षण करने के दौरान सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। परेड के दौरान जिले के अन्य राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी, जिले के समस्त थानों/चौकी का बल एवम डॉग स्क्वायड भी उपस्थित रहा। परेड के पश्चात कर्मचारियों के लिए ओ.आर. भी रखा गया।

Exit mobile version