दिनांक 30 अक्टूम्बर को झकनावदा,बोलसा ओर उमरकोट मे विद्युत सप्लाई प्रातः 10 से 2 बजे तक बंद रहेगा।

झाबुआ जिला प्रमुख ब्यूरो चीफ चंद्रशेखर राठौर

पेटलावाद क्षेत्र के विधुत विभाग ने सूचना देते हुए बताया की दिनांक 30 अक्टूबर को सुबह 10 से 2 तक विधुत सप्लाई बंद करना पड़ेगा। क्योकि 30 अक्टूबर को 132 केवी राजगढ़ पेटलावद पुराना फिटर का सप्लाई बंद रहेगा। जिससे कि इस क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इस हेतु पहले से हि उनको सूचना मिल जाये इस उद्देश्य से यह जानकारी दी जा रही हैं जिससे उनके रोजाना जरूरत पूर्ति कार्य आज श्याम तक पूरे कर ले उसके बाद कल दोपहर बाद पुनः कार्य कर सकते हैं। उक्त जानकारी देते हुए जे. ई. हेमंत कुमार बामनिया एवं टी. ए. प्रकाश हरवाल ने बताया कि 30 अक्टूबर को 132 केवी राजगढ़ पेटलावद पुराना फिटर का सप्लाई बंद रहेगा। इसके अंतर्गत आने वाले गांव जहा यह सप्लाय बंद रहेगी उन गावों के नाम इस प्रकार से है जिसमे झकनावदा, उमरकोट एवं बोलासा मैं 33 /11 सब स्टेशन बंद रहेगा। इसके साथ ही बताया कि पोस्ट मानसून प्लान परमिट कार्य के चलते यह विद्युत सप्लाई सुबह 10 से 2 बजे तक बंद रहेगी।

Exit mobile version