मंदसौर: पुलिस अधिकारियों ने वार्षिक निरीक्षण और अपराध समीक्षा की बैठक आयोजित की |

विक्रम सिंह राजपूत की रिपोर्ट

पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज श्री संतोष कुमार सिंह एवम पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम जोन श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा किया गया मंदसौर जिले का वार्षिक निरीक्षण एवम जिले के अपराधो की समीक्षा हेतु जिला पुलिस कंट्रोल रूम पर अपराध समीक्षा बैठक भी आहूत की गई।

आज दिनांक 26.12.23 को पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज श्री संतोष कुमार एवम पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम जोन श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा मंदसौर जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया। एवम जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर जिले के अपराध हेतु अपराध समीक्षा बैठक भी की गई। जिसमे पुलिस महानिरीक्षक,पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम, पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी एवम समेत जिले के अन्य राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version