Featured

पेटलावद वार्ड क्रमांक 8 में प्रदेश प्रभारी अवस्थी जी ने बैठक कर संपर्क किया।

झाबुआ जिला प्रमुख ब्यूरो चीफ चंद्रशेखर राठौर

पेटलावद में नगरीय परिषद चुनाव के चलते पेटलावद के वार्ड 8 में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी राजेश यादव के प्रचार प्रसार के लिए प्रदेश से अधिकृत युवा मोर्चा के प्रभारी ने आज पेटलावद में बैठक ली गई। भाजपा प्रत्याशी राजेश यादव के समर्थन में प्रदेश से युवा मोर्चा प्रभारी राहुल अवस्थी ने बैठक कर संपर्क किया।
इस वार्ड के लिए प्रचार प्रसार में और बैठक में प्रदेश से आए पेटलावद के प्रभारी राहुल अवस्थी युवा मोर्चा जिला झाबुआ जितेंद्र गेहलोत, महेंद्र सिंह और महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शालिनी जी यादव युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीपक पडियार युवा मोर्चा सारंगी मंडल अध्यक्ष सुखराम परमार युवा मोर्चा रायपुरिया मंडल अध्यक्ष पवन पाटीदार महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योति वैरागी मंडल महामंत्री सपना चौहान युवा मोर्चा मंडल के मंत्री तरुण योगी व रचित गादिया उपस्थित रहे। इसकी जानकारी देते हुए झाबुआ जिला सह मीडिया प्रभारी व युवा मोर्चा से वार्ड क्रमांक 8 के लिए सह प्रभारी चंद्रशेखर राठौर ने दी।

Exit mobile version