Featured
FeaturedListNews

झाबुआ मे भाजयुमा के द्वारा मुख्यमंत्री व भाजयुमा जिला अध्यक्ष ने मिलकर उपाध्याय के जन्म दिवस पर किया वृक्षारोपन।

झाबुआ जिला प्रमुख ब्यूरो चीफ चंद्रशेखर राठौर

झाबुआ मे पधारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के द्वारा भाजयुमा के जिला अध्यक्ष ने मिलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म तिथि पर हरा भरा मध्य प्रदेश महा पर्व पर वृक्षा रोपण अभियान के तहत आज यशस्वी मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान झाबुआ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के परिसर में वृक्षारोपण करते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पौधा लगाया गया। साथ ही आज 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा हरा-भरा मध्य प्रदेश के कार्यक्रम में पधारे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री यशस्वी शिवराज सिंह चौहान के द्वारा झाबुआ नगर पालिका परिषद एवं नगर परिषद चुनाव प्रचार झाबुआ में उपस्थित हुए उसी बिच भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनके परिसर में वृक्षारोपण कर उनकी जन्म तिथि मनाई गई।

झाबुआ जिला सह मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर राठौर ने बताया की पार्टी के द्वारा इस कार्यक्रम की रुपरेखा पहले ही बना ली गई थी की 25 सितम्बर को हरा भरा अधियान के तहत और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री आने वाले है और उनके सानिध्य में हमे इस कार्यक्रम को भी सफल बनाना है और जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान के द्वारा इस कार्यक्रम की जानकारी समस्त कार्यकर्ता को सूचित कर व सूचना दी गई । और इस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया था जो पुरा किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमा और प्रदेश के मुख्यमंत्री और अपनी भूमिका निभा रहे क्षेत्र के क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष थावरिया अमलियार अतुल चौहान अभय वाखला जिला कोषाध्यक्ष बंशी गुर्जर जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी कार्यालय मंत्री मजेसिंग मकोडिया मंडल अध्यक्ष इंदर सिंह सिंगाड सुनील निनामा महेश चौहान खुमान झरिया मूनसिंह परमार विक्रम नायक मंडल उपाध्यक्ष लवेश सोनी हर्षवर्धन राठौर महामंत्री अर्पित मच्छर कमलेश डामोर दलसिंह चौहान आशीष भूरिया मयंक कहार रविंद्र भूरा एवं युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला झाबुआ को प्रदेश के द्वारा जो हरा भरा अधियान का कार्य दिया गया था उसे भाजयुमा ने अपनी पुरी ईमानदारी और कर्मष्ठता के साथ और सभी भाजयुमा के जिला व मंडल और सदस्यी के साथ कार्यकर्ता ने जी तोड़ और रात दिन अपनी मेहनत कर पुरा किया जा रहा हैं।

इस सफल आयोजन में सम्मिलित समस्त कार्यकर्ता का भाजयुमा जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ता का आभार प्रकट करते हुए कहा की इसी लगन और हर समय तत्पर रहकर और पार्टी के लिए हमेसा तैयार रहना हे और आगे भी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो भी कार्यकर्म या सूचना मिलेगी उस पर हम सभी को एकदम तत्पर रहना है।

Disha Express Is A India's Best National News And Advertisement Network.

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *