झाबुआ जिले में 4.50 लाख आवास का होगा ग्रह प्रवेश 22 अक्टूम्बर 2022 प्रदेश मे वीडियो से जुड़ेंगे जिले के अधिकारी।

झाबुआ जिला प्रमुख ब्यूरो चीफ चंद्रशेखर राठौर

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत दिनांक 22 अक्टूबर 2022 को निर्मित 4.50 लाख से अधिक आवासो का प्रदेश स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

झाबुआ 21 अक्टूबर, 2022 प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पत्रानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत प्रदेश में 01 अप्रैल 2022 के उपरांत निर्मित 4.50 लाख से अधिक आवासो का प्रदेश स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम दिनांक 22 अक्टूबर 2022 को समय 12ः00 बजे से माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में जिला सतना से कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया जायेगा।
यह कार्यक्रम प्रदेश भर में आयोजित होगे,जिलो में मंत्री सांसद, विधायक तथा स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं हितग्राही सम्मिलित होगे तथा सभी जिले मुख्य कार्यक्रम (सतना) से ऑनलाईन जुड़ेगे।

Exit mobile version