ब्रेकिंग न्यूज़

झाबुआ जिला प्रमुख ब्यूरो चीफ चंद्रशेखर राठौर

चार लड़को मे से एक लड़का हुआ गायब अनास नदी से

मेघनगर से झाबुआ के बीच अनास नदी पर नहाने के लिए उतरे 4 लड़कों में से एक लड़का लापता हुआ। शाम 4:00 बजे से गोताखोरों द्वारा नदी में डूबे हुए लड़के की तलाश की जा रही है ।3 घंटों की मशक्कत के बाद भी बच्चे का पता नहीं चल पा रहा है। यहां तक की यह चार लड़के किसके है ,यह भी पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेघनगर के यह चार,लड़के अनास नदी पर गए थे। जहां पर एक लड़के के पानी में डूबने का तथा 3 लड़कों का डर कर वहां से भागने का पता चला है। यह लड़के किसके हैं? उनके नाम क्या है? उसकी भी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

Exit mobile version