झाबुआ से चंद्रशेखर राठौर
झाबुआ। जिले में मनोहर सेठिया को जिलाध्यक्ष पद से हटाने के बाद लक्ष्मण सिंह नायक को भाजपा संगठन ने जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया तब लग रहा था की जिले में भाजपा की गुटबाजी के चलते स्तिथि कमजोर होगी लेकिन नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक की उत्कृष्ठ कार्यशैली और कड़ी मेहनत के कारण काफी हद तक जिले में भाजपा की गुटबाजी समाप्त भी हुई और कार्यकर्ताओं में नया जोश और उमंग और उत्साह का संचार हुआ और भाजपा ने जिले में जनपद पंचायतों के साथ ही जिले की 1 नगर पालिका झाबुआ कांग्रेस से छीनकर और 3 नगर परिषद के निर्वाचन पर पुनः कब्जा कायम किया गया था उसी को देखते हुए जिले की कई ग्राम पंचायतों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर कब्जा किया था यही लक्ष्मण सिंह नायक की एक विशेषता रही की उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट बनाए रखने में कामयाबी हासिल की थी और विशेष तोर पर समस्त कार्यकर्ता को एक साथ एक हि प्लेट फार्म पर लकर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ को एक जुट किया और चुनावी रणनीति को हासील किया गया। इसी के चलते जिले में कुछ लोगो द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष को हटाने की दबे छुपे कोशिश प्रदेश से भी की गई लेकिन झाबुआ जिला अध्यक्ष नायक की उत्कृष्ठ कार्यशैली के चलते प्रदेश संगठन में एक अलग हि छाप बनाई है उसको मिटाने में असमर्थ रहे और जिले में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत शर्मा जी का दौरा निर्विवाद सफल हुआ जिसमे भी नायक की कार्यशैली और कड़ी मेहनत की सभी ने तारीफ की और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी नायक के साथ खड़े नजर आए जिससे उनके भाजपा जिलाध्यक्ष पद से चल रही अफवाहों को विराम लग गया है अगले विधानसभा चुनाव 2023 तक झाबुआ जिला अध्यक्ष के साथ हि जिले में नायक के नेतृत्व में ही आनेवाले चुनाव की रणनीति से ही लड़े जाना तय माना जा रहा है।