Uncategorized

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक काननूगो को विभिन्न श्रेणियो में कुल 600 शिकायते हुई प्राप्त।

झाबुआ जिला प्रमुख ब्यूरो चीफ चंद्रशेखर राठौर

झाबुआ दिनांक 10 सितम्बर 2022 को जिले में बच्चो के अधिकारो के संरक्षण एवं उनके हितो की निगरानी करने वाले संवेधानिक पीठ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो और सदस्यो ने बच्चों के अधिकारों से संबंधित कुल 600 शिकायते प्राप्त की एवं तत्काल संबंधित विभाग द्वारा शिकायतो का निराकरण भी करवाया।
आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता या दोनो को खोने वाले बच्चो से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं को भी सुना।
कैंप में बालश्रम, दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं पेंशन, पॉक्सो प्रकरणो में मुआवजा, शिक्षा के स्तर, अनाथ एवं एकल माता-पिता वाले बच्चे या आर्थिक रूप से कमजोर परिवारो के बच्चों से संबंधित शिकायते प्राप्त हुई।
बैंच में जिला प्रशासन से कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा आयोग के अध्यक्ष कानूनगो का स्वागत किया गया। तत्पश्चात कैंप की कार्यवाही प्रारंभ हुई। कैंप में पुलिस विभाग, विशेष किशोर पुलिस इकाई, चिकित्सा विभाग, श्रम विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग, बाल कल्याण समिति एवं चाइल्ड लाईन से अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे एवं संबंधित विभाग द्वारा शिकायतो का तत्काल निराकरण किया गया।
कैंप में आये 10 दिव्यांग बच्चो को अध्यक्ष महोदय द्वारा सामाजिक न्याय विभाग से व्हील चेयर भी दिलवाई गई एवं पेंशन भी जारी कराई गई साथ ही मेडिकल बोर्ड द्वारा 14 बच्चो को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया।
आयोग के अध्यक्ष ने जिले के शासकीय अस्पताल के सिकल सेल वार्ड एवं एनआरसी वार्ड का निरीक्षण किया गया साथ ही हिन्दी मिडियम मिशन स्कूल के हॉस्टल का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिसके पश्चात दल द्वारा जिले के ढेकल ग्राम में शासकीय स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्र, हॉस्टल एवं महाराणा प्रताप हॉस्टल बाटियाबयड़ी का निरीक्षण किया गया साथ ही बालश्रम की अधिकता वाले पिटोल के आसपास के क्षेत्रो का भी निरीक्षण किया गया।

Disha Express Is A India's Best National News And Advertisement Network.

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *