रतलाम – सोनू पाटीदार की रिपोर्ट
जावरा के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढोतरी की गई हैं। खाली पडे़ पदों पर 5 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई हैं।विधायक डॉक्टर राजेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभूराम चौधरी से पद पूर्ति की मांग की थी।
जिस पर शासन ने जावरा में 5 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की। इसमें डॉ अनिल जामोद (एम.डी) डॉ नरेश शावला (एम.एस) डॉ परमार भार्गव (एम.एस सर्जरी) डॉ राजा यादव (एमडी पैथालॉजी) डॉ शुभम जैन (एमडीएस) शामिल हैं।
इन डॉक्टरों के ज्वाईंन करने पर अनेक मामलों में मरीजों को रेफर नहीं करना पडे़गा। सिविल अस्पताल में प्रथम व द्वितीय श्रेणी के 16 पद रिक्त हैं जिसमे शासन ने 5 डॉक्टर नियुक्त कर दिए हैं।