डूंगला जिला चित्तौड़गढ़ आज दिनांक 13 सितंबर 2022 को डूंगला व मंगलवाड़ मंडल के भाजपा विधि प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ एडवोकेट प्रदीप काबरा की अनुशंसा पर डूंगला मंडल विधि प्रकोष्ठ संयोजक एडवोकेट दुर्गेश जोशी द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सहसंयोजक कमलेश मेनारिया एवं नरेंद्र शर्मा तथा महिला संयोजक नेहा तातेड तथा कार्यसमिति सदस्य हरीश शर्मा , करण सिंह राजपूत को नियुक्त किया गया , इसी तरह मंगलवाड मंडल विधि प्रकोष्ठ संयोजक प्रहलाद सिंह शक्तावत ने जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप काबरा की अनुशंसा पर मंडल सहसंयोजक सुनील त्रिपाठी, महिला सहसंयोजक अभिलाषा जैन को नियुक्त किया गया सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।