
झाबुआ से चंद्रशेखर राठौर
झाबुआ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, एवं भाजपा के संस्थापक सदस्य पितृपुरूष श्रद्धेय श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती जन्माष्टमी पर्व पर गुरूवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला भाजपा एवं नगर मंडल पदाधिकारियो ने श्री ठाकरे जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया, सोमसिंह सोलंकी, विश्वनाथ सोनी, जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक , राजु थापा मंडल उपाध्यक्ष , जितेन्द्र पंचाल, किशोर भाबोर, रवि सुर्यवंशी, प्रणव भट्ट,अरुण नायक, अनिल भाबोर सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
चित्र उसी अवसर का
सादर प्रकाशनार्थ
