झाबुआ जिला प्रमुख ब्यूरो चीफ चंद्रशेखर राठौर
पेटलावाद मे भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान के आहावन पर सारंगी मंडल, पेटलावाद मंडल,रायपुरिया मंडल अध्यक्ष के द्वारा भव्य भाईक रेली का आयोजन कियागया जिसमे डीजे ओर भाईक पर अपने देश की आन बान शान हर घर तिरंगा अभियान के तहत महान ओर भव्य यात्रा का आयोजन किया गया।
इस भव्य यात्रा मे सभी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ओर इस यात्रा को सफल बनाया गया ओर इस कार्यक्रम का आधार तीनो मंडल अध्यक्ष ने माना ओर अपने कार्यकर्ता को सम्भोधित करते हुए कहा की हम युवा हे ओर युवा का उल्टा वायु होता हे वायु जिधर चले देश उधर चलेगा ओर हमे हमेशा देश की सेना की तरह तैयार रहना होगा कब कों सा कार्यक्रम आ जाये हमे उसे हर हाल मे पूर्ण कर के दिखाना हैं।
इसी बिच भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जीतेन्द्र गेहालट ने बताया की तीनो मंडल अध्यक्ष ने बहुत ही मेहनत कर इस कार्यक्रम को आयोजित किया था ओर आप सभी कार्यकार्यता ने इसे सफल बनाया है जैसा की आपके मंडल अध्यक्ष के कहने पर आप तत्पर खड़े रहते है वैसे ही आगे भी आप सभी खड़े रहे ताकि भाजप का जो लक्ष्य हे उसे हम सभी मिलाकर सफल बना सके। इसी के साथ युवा मोर्चा के नारे लगाए गये जिंदाबाद जिंदाबाद युवा मोर्चा जिंदाबाद भारत माता की जय।