Uncategorized

थांदला में भाजयुमो ने किया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया।

झाबुआ से चंद्रशेखर राठौर

थांदला। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद थांदला में भाजयुमो द्वारा नगर के मध्य आजाद चौक में कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करने के पूर्व भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की गई।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई नवीन शराब नीति के बाद प्रदेश के नाम की विवादित तुलना कर दी। जिसमे उन्होंने मध्यप्रदेश का पूरा नाम ‘मदिरा प्रदेश’ बताया है।
भाजयुमो पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान पूरी तरह से विवादित है। बयान के बाद प्रदेशवासियों की भावनाएं आहत हुई है। उन्हें प्रदेश की धरती से और प्रदेशवासी से कोई लगाव नहीं है। इसी का प्रमाण है कि उन्होंने प्रदेश के नाम की तुलना विवादित रूप में की है।

इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान, जिला महामंत्री प्रांजल भंसाली, भाजपा महामंत्री सुनील पणदा, सचिन सोलंकी, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, युवा मोर्च मंडल थांदला अध्यक्ष बंटी अमलियार, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री हेमेंद्र प्रजापत, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री मुकेश बामनिया, पार्षद जगदीश पटेल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष राठौड़, युवा मोर्चा मंत्री अनमोल राठौड़, पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मुकेश चौहान, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री दीपक राठौड़, पूर्व पार्षद भयु बैरागी, युवा मोर्चा मंत्री जितेंद्र मेड़ा, सत्येद्र कांकरिया, अर्पित मेहता, अक्षय वागरेचा आदि बड़ी संख्या मे भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Disha Express Is A India's Best National News And Advertisement Network.

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *