गरोठ/भानपुरा। मंदसौर जिले के भानपुरा थाने पर पदस्थ एक एसआई के द्वारा अज्ञात कारणों के चलते अपने मकान पर फांसी लगाकर आत्महत्या की गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच चल रही है। भानपुरा थाने पर पदस्थ उपनिरीक्षक अशोक शुक्ला ने अज्ञात करने के चलते अपने ही मकान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अशोक शुक्ला इससे पूर्व बोलिया चौकी पर पदस्थ थे। 10-15 दिन पूर्व ही इन्हें भानपुरा भेजा गया था। इन्होंने भानपुरा में एक किराये का कमरा ले रखा था। वहीं पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा पंचनामा बनाया गया और इस मामले की फ़िलहाल जांच चल रही है। वहीं एसआई अशोक शुक्ला के परिजनों जो की भोपाल रहते है उन्हें खबर दी गई और परिवार वाले भी भोपाल से रवाना हो गए है है।

























