Uncategorized

पेटलावद क्षेत्र का आकस्मिक रूप से व्यवस्था का जायजा लिया। लेकिन समीपस्त ग्राम पंचायत झकनावदा की समस्या को किया नजर अंदाज। झाबुआ कलेक्टर

झाबुआ से चंद्रशेखर राठौर

पेटलावाद रायपुरिया मे झाबुआ कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ओर पेटलावद अनुविभाग का आकस्मिक रूप से व्यवस्था का जायजा लिया गया था। लेकिन पेटलावाद क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायत झकनावदा जो अभी सीएम हेल्पलाइन शिकायतो मे नंबर वन पर चल रही है लेकिन वहा जाना सही नहीं समझा। साथ ही नविन एसडीएम पेटलावाद से अनुविभागिय अधिकारी अनिल कुमार राठौर व जनपद पंचायत सीईओ दीक्षित भी उपस्थित थे। लेकिन उन्होंने भी झाबुआ कलेक्टर को भ्रमण के दौरान जानकारी नहीं बताई की नजदीक ग्राम पंचायत झकनावदा बड़ी समस्याए चल रही है ओर ग्रामीण जन काफी परेशान है। लेकिन सायद कलेक्टर मैडम भी भूल गये की जनसुनवाई मे दिये आवेदनो को करीबन दो माह बित चुके है। उसके बाद भी समस्याओ का समाधान नहीं हुआ है ओर उनके हि अधिकारी उनको गलत जानकारी देकर विकाश कार्यो मे हुए भ्रष्टाचार को ओर बढ़ावा दे रहे है।

कहने को तो बहुत कुछ है। लेकिन सब अधिकारिओ को भी पता है की कहा पर क्या समस्या चल रही है उसके बाद भी उस समस्या के समाधान के बदले उसे नजर अंदाज किया जा रहा है। क्योकि क्या झाबुआ कलेक्टर को सीएम हेल्पलाइन शिकायतो के बारे मै कुछ जानकारी नहीं है। अगर हे तो पेटलावाद ओर रायपुरिया का निरीक्षण किया तो नजदीक हि झकनावदा भी आना सही नहीं समझा। तो यह सौतेला व्यवहार क्यो।
यह अच्छा है की झाबुआ जिले के कलेक्टर नरिक्षण के लिए क्षेत्र का भ्रमण करे।

चलो यह मामला अभी जनपद पंचायत की जांच का विषय बना हुआ है। अभी तक जांच दल चार बार जांच कर चुका है उसके बाद भी किसी निर्णय पर नहीं पहुचा है। पता नही आखिर कार जनपद पंचायत किस जांच का इंतजार कर रही है यह अभी भी बाकी है।

झाबुआ कलेक्टर ने तो अपना कार्य बखुभी किया है। जिसमे शा.उ.मा.वि. रायपुरिया के स्कुल की व्यवस्था का जायजा लिया जिसमे कलेक्टर ने छात्राओं से रूबरू चर्चा की एवं उनसे कुछ प्रश्न भी पुछे गये। जिसमे बच्चों ने जवाब दिये ओर साथ ही सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया। उसके बाद कुछ आवश्यक रूप से निर्देश दिए गए। एवं साथ ही रायपुरिया मे बन रहे छात्रावास निर्माण का अवलोकन किया। की इस कार्य मे कितनी गावत्ता है। ओर किसी प्रकार की कोई कमी तो नहीं है। साथ ही सिनियर बालक छात्रावास का भी अवलोकन किया। इसके पश्चात् प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुरिया के सभी वार्डों का निरीक्षण किया एवं उपस्थित मरिजों से भी चर्चा की गई। की यहा की व्यवस्था कैसी है ओर कोई कमी तो नहीं है। इसके तुरन्त पश्चात् शा. उ.बा.मा.वि. का भी अवलोकन किया। जहा पर लाइट बंद की समस्या देखने को मिली जिस पर कलेक्टर ने तत्काल लाइट लगाए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद रायपुरिया की आदिम जाति सहकारी संस्था मर्यादित रायपुरिया में अनाज वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया। यहां पर स्टाक रजिस्टर एवं जो अनाज लेने आए थे। उनको जो रसीद दी गई उस पर भी उन लोगों से रूबरू चर्चा की। जहा पर उन्होंने देखा की व्यवस्था सही नहीं है इस लिए इस संबंध में जिला अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए कि यहां कि व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाएं। इसके पश्चात् जल जीवन मिशन मातापाड़ा में जल प्रदाय की व्यवस्था का जायजा लिया ग्रामीणों से उनके घरों में नल से जल प्रदाय के संबंध में चर्चा की जहा पर भी व्यवस्था सही नहीं चल रही थी। तो तत्काल रूप से व्यवस्था सुधार करने के लिए अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात् विपणन सहकारी संस्था पेटलावद का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां पर किसानों को वितरण किया जाने वाली उर्वरक/खाद की जानकारी प्राप्त की एवं किसानों से व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात म.प्र.राज्य सहकारी विपणन संघ भण्डारण केन्द्र पेटलावद का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं यहां पर उपस्थित किसानो से रूबरू चर्चा की। व्यवस्था को तत्काल सुधारे जाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् जिले के उन्नत कृषक बालाराम पाटिदार के खेत पर लगाए गए उन्नत खेती के अतिरिक्त विभिन्न फलों सब्जी आदि का अवलोकन किया एवं कार्य की सराहना की। साथ हि प्रति वर्ष लगने वाले मेले का भी निरीक्षण किया ओर सावधानियों का विशेष ध्यान रखे ओर आपातकालीन स्थति मे किससे सम्पर्क किया जाये यह सुनिश्चित करें।

Disha Express Is A India's Best National News And Advertisement Network.

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *