Featured
FeaturedListNewsPoliticsWorld News

हर घर तिरंगा अभियान, स्वयं सहायता समूह के द्वारा निर्मित तिरंगें को विभागों को दिए

तिरंगामय झाबुआ के लिए जिला अधिकारियों को प्रतिक स्वरूप तिरंगा प्रदान किया गया।

झाबुआ जिला प्रमुख ब्यूरो चीफ चंद्रशेखर राठौर

झाबुआ जिले में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक तिरंगा अभियान चलाया जाएगा-कलेक्टर

झाबुआ 01 अगस्त, 2022 कलेक्टर सोमेश मिश्रा के द्वारा तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला अधिकारियों को टीएल बैठक के पश्चात राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए गए। यह तिरंगा जिले के स्वयं सहायता समूह के द्वारा निर्मित किए गए है। जो सभी विभागों के द्वारा खरीदे जाएगें एवं आमजन भी इन स्वयं सहायता समूह से लेकर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत इस अभियान से जुडेंगे। आज बैठक में प्रतीक स्वरूप तिरंगा उप संचालक कृषि नगीन रावत, प्रभारी पीआरओ जिला जनसम्पर्क कार्यालय सुधीर कुशवाह, सहायक संचालक उद्यान अजय चौहान को प्रदान किया गया।
भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अपने आप में ही भारत की एकता, शांति समृद्धि और विकास का दर्शाता है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज में शीर्ष पट्टी केशरिया रंग देश की ताकत और साहस को दर्शाता है, मध्य में सफेद रंग व धर्म चक्र शांति और सच्चाई का प्रतीक है, आखरी पट्टी हरे रंग की होती है जो भूमि की उर्वरता, वृद्धि और शुभता का दर्शाती है।
राष्ट्रीय ध्वज के प्रोटोकाल का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश कलेक्टर मिश्रा के द्वारा दिए गए। इस दौरान सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Disha Express Is A India's Best National News And Advertisement Network.

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *